झांसी में रेस्ट्रोरेंट हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:25 हजार के ईनामी बदमाश के पैर में गोली लगी, महिला प्रधान के बेटे की हत्या की थी


झांसी में महिला प्रधान के बेटे संजय सिंह की हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। जितेंद्र यादव उर्फ जीतू के पैर में गोली लगी है। उससे थार गाड़ी, तमंचा, कारतूस, चैक प्रपत्र बरामद हुए हैं। हत्या करके वह 10 दिनों से फरार था। शनिवार देर रात लगभग 1 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। झांसी-खजुराहो हाइवे से भगवंतपुरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर आरोपी जीतू ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। काउंटर अटैक में उसे गोली लगी है। घायल जीतू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस केस में यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले हुई दो मुठभेड़ में शूटर हुसैन समेत 3 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 23 जुलाई की रात संजय अपने चार दोस्तों के साथ इलाइट चौराहे से करीब 300 मीटर दूर स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। तभी एक बदमाश ने संजय को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई थी।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *