झांसी में झूले की रस्सी में फंसकर बच्चे की मौत:रस्सी गले में उलझी तो घबराहट में पलंग से नीचे कूद गया मासूम, बेटे का शव देख बेहोश हो गई मां


झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव में बुधवार शाम घर के अंदर खेल रहे 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार झूला झूलते समय रस्सी उसके गले में फंस गई थी। कुछ देर बाद जब मां कमरे में पहुंची तो वह रस्सी में फंसा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बराठा गांव निवासी बिहारी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। बुधवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी रंजना, बेटा ऋतिक और छोटी बेटी ऋतिका मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे रंजना बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थीं, जबकि ऋतिक घर के अंदर अकेला था। झूला झूलते समय हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक घर के अंदर एक मोटी रस्सी बंधी हुई थी। ऋतिक अक्सर उसमें रस्सी डालकर झूला झूलता था। बुधवार शाम को भी उसने पलंग के सहारे रस्सी फंसाकर झूला बनाया था। झूलते समय उसका हाथ छूट गया और रस्सी उसके गले में फंस गई।
परिजनों का कहना है कि वह रस्सी से निकल नहीं सका। दम घुटने पर वह पलंग से नीचे कूद गया, जिससे उसके गले में फंसी रस्सी और कस गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मां पहुंची तो बेटे को रस्सी में फंसा देखा कुछ देर बाद जब रंजना घर के अंदर पहुंचीं तो उन्होंने ऋतिक को रस्सी में फंसा देखा। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चे को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। सूचना मिलते ही घर पहुंचे पिता हादसे की जानकारी मिलने पर पिता बिहारी भी ड्यूटी से घर पहुंच गए। बेटे की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में घर पहुंच गए। मॉर्डन स्कूल में सेकेंड क्लास का स्टूडेंट था ऋतिक डीएवी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। उसकी मौत की खबर से स्कूल और गांव में शोक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं,सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *