![]()
झांसी में छेड़छाड़ के मामले में आरोपी, उसके पिता समेत 4 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी 18 साल की युवती को पढ़ाने के बहाने अपने पास बुलाकर छेड़छाड़ करता था। उसके अश्लील वीडियो बनाकर दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने घरवालों को जानकारी दी। 7 अक्टूबर को महिलाएं आरोपी के घर पहुंची। जहां पर विवाद होने पर महिलाओं ने आरोपी के पिता से मारपीट की थी। इसके वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ाने के बहाने बुलाता था आरोपी पीड़िता की मां ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी 18 साल की बेटी को आदर्श नामदेव पढ़ाने के लिए बुलाता था। आदर्श रिश्ते में मौसा लगता है। आरोप है कि एक साल से वह बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। कमरे पर बुलाकर डरा धमकाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। 30 सितंबर को मोबाइल वापस करने के लिए बहाने बेटी को घासमंडी के पास एक कमरे पर बुलाया। वहां जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके बाद बेटी सहम गई। उसने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी। तब परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत कर दी। मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल आरोपी आदर्श नामदेव कोतवाली थाने के पास रहता है। पुलिस उसकी तलाश में घर पहुंची तो ताला लगा मिला। 7 अक्टूबर को महिलाएं आरोपी के घर पहुंची। विवाद होने पर महिलाओं ने आरोपी के पिता मुन्नी नामदेव के साथ मारपीट की थी। मारपीट के वीडियो वायरल हो गए थे। अब पुलिस ने मां की तहरीर पर आदर्श नामदेव, मुन्नी नामदेव, ममता नामदेव और मेघा नामदेव के खिलाफ, छेड़छाड़, गाली गलौच कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया– जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Source link
झांसी में छेड़छाड़ में आरोपी समेत 4 पर केस:युवती के अश्लील वीडियो बनाए, महिलाओं ने आरोपी के पिता को पीटा था