![]()
झांसी में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। गर्मी से पोती रो रही थी। चुप कराने के लिए राजमिस्त्री कूलर चलाने गया। तभी तार लगाने समय करंट का जोरदार झटका लगा। अस्तपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के जौरी बुजुर्ग गांव का है। कूलर गिरने पर भागे परिजन मृतक का नाम नरेंद्र (45) पुत्र नाथूराम अहिरवार था। वह बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई घनश्याम ने बताया- मेरा भाई नरेंद्र राजमिस्त्री था।ञ उसके दो बेटे खेमचंद्र और गुलशन है। दोनों की शादी हो चुकी है। शनिवार को भाई काम से घर लौटा था। रात लगभग 8 बजे पोती रो रही थी। इस पर भाई नरेंद्र कूलर चलाने के लिए तार लगाने लगा। इस दौरान करंट का जोदार झटका लगा। इससे भाई गिर गए और कूलर भी गिर गया। तब घरवाले भागकर पहुंचे और तार को हटाया। हम लोग नरेंद्र को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र की मौत के बाद घर में मातम छाया है। परिजनों के रो रोकर बुरा हाल है।
Source link
झांसी में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत:गर्मी से रो रही थी पोती, कूलर के तार लगाते समय जोरदार झटका लगा