झांसी में आज ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रास्ते बंद:सेवा ज्योति प्रज्जलन कार्यक्रम में भीड़ के चलते 11 रूट पर वाहनों की नो एंट्री


झांसी में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने 11 स्थानों पर रूट बंद और डायवर्जन की व्यवस्था की है। मिनर्वा चौराहे से किला मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं झलकारी बाई तिराहे से मिनर्वा की तरफ जाने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शहर के अंदर आने-जाने वाले वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करना होगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध और डायवर्जन मिनर्वा चौराहा: किला मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। झलकारी बाई तिराहा: मिनर्वा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। गेट: संबंधित तरफ का मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा। पुरानी तहसील: झलकारी बाई की तरफ जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। बीकेडी चौराहा: जीवनशाह की तरफ जाने वाले वाहनों को चित्रा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चित्रा, चंद्रशेखर, एसएसपी आवास, जेल और झोकनबाग: इन स्थानों से इलाइट की तरफ जाने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन-इलाहाबाद बैंक-झांसी होटल वाले रूट से जाना होगा। यातायात पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान भीड़ और वाहनों की संख्या को देखते हुए जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर न जाएं और पुलिसकर्मियों द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *