![]()
जौनपुर में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जौनपुर के नौ मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 19 लाख 12 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव के प्रयासों से मंजूर हुई इस सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज में राहत मिलेगी। स्वीकृत राशि में सुनील कुमार पाल और डब्लू को इलाज के लिए 2.50-2.50 लाख रुपये, विनय कुमार सिंह को 1 लाख 67 हजार 500 रुपए, दूधनाथ को 2.50 लाख रुपए, श्याम जी को 75 हजार रुपए, पप्पू और आशीष जायसवाल को 2.50-2.50 लाख रुपए, संगीता कुमारी को 1.20 लाख रुपए और आजाद को 2.50 लाख रुपए की सहायता शामिल है। इन मरीजों का इलाज बीएचयू, केजीएमयू लखनऊ, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हेल्थ केयर और एम्स जैसे संस्थानों में कराया जा रहा है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Source link
जौनपुर में 9 गंभीर मरीजों को 19.12 लाख की सहायता:मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए मदद