![]()
जौनपुर में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतारिया औद्योगिक क्षेत्र में हुआ, जहां एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। मृतकों में मुंगरा बादशाहपुर थाने में तैनात होमगार्ड प्रमोद मिश्रा भी शामिल हैं। इस घटना में घायल हुए तीनों व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया चौकी क्षेत्र की है।
खबर अपडेट की जा रही है….
Source link
जौनपुर में ट्रक-टेंपो टक्कर, होमगार्ड समेत 3 की मौत:तीन गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी चालक फरार