![]()
सुल्तानपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने, उसका अश्लील वीडियो वायरल करने और धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बानगांव निवासी आरोपी को सोमवार को अलीपुर चौराहा, अखंडनगर क्षेत्र से सोमवार को पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 28 मई की रात घर से लापता हो गई थी। जांच करने पर पता चला कि वह अपने साथ 50,000 रुपए नकद और कुछ सोने-चांदी के जेवरात (झुमका, चेन व अंगूठी) भी ले गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले जब उनकी बेटी अपनी ननिहाल (बानगांव, चौकी अरसिया बाजार, जिला जौनपुर) गई थी, तब वहां के निवासी अफजल (पुत्र मोबीन) ने उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया था। अफजल ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। तहरीर के अनुसार, आरोपी अफजल और उसका भाई सरफराज लगातार पीड़िता को डरा-धमका रहे थे। वे उस पर इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह करने का दबाव बना रहे थे और बात न मानने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। परिवार ने लोक-लाज्जा के डर से इस बात को छिपाए रखा, लेकिन 28 मई को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर या डरा-धमकाकर भगा ले गए। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले की विवेचना दोस्तपुर थाने के निरीक्षक सूबेदार यादव को सौंपी गई थी।
Source link
जौनपुर का युवक सुल्तानपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल:नाबालिग को भगाने, धर्म परिवर्तन और अश्लील वीडियो वायरल करने का था आरोप