![]()
जैसलमेर में सेना की टाटा सफारी ऊंट से टकराकर चार से पांच बार पलट गई। हादसे में SUV ड्राइव कर रहे सेना के मेजर हमजा आरिफ (26) की मौत हो गई। गुरुवार देर रात 12.30 बजे शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात में हुए एक्सीडेंट में कार में सवार 2 लेफ्टिनेंट भी गंभीर घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां मेजर हमजा को मृत घोषित कर दिया गया। मध्य प्रदेश के रहने वाले मेजर की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। लगभग 100 मीटर तक घिसटती हुई गई SUV सदर थाना के एएसआई जगदीश चारण ने बताया कि मेजर हमजा आरिफ (26) और उनके साथ दो अन्य जवान ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। आर्मी स्टेशन के पास अचानक सामने आया ऊंट के कारण एक्सीडेंट हो गया। ऊंट से टकराने के बाद गाड़ी करीब पांच बार पलटी खाते हुए लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई। 2 लेफ्टिनेंट गंभीर घायल हादसे में सेना के 2 लेफ्टिनेंट भी गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और अभिनव राठौड़ का थईयात के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और मिलिट्री पुलिस (आर्मी पुलिस) ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के सभी कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
जैसलमेर-SUV ऊंट से टकराकर 5 बार पलटी, मेजर की मौत:एक महीने पहले हुई थी शादी, आर्मी स्टेशन से पास एक्सीडेंट, 2 लेफ्टिनेंट घायल