जिम जिहाद और धर्मांतरण के 2 आरोपी गिरफ्तार:25 हजार का इनाम था घोषित, पुलिस ने जेल भेजा


मिर्जापुर पुलिस ने ‘जिम जिहाद’ और धर्मांतरण से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी लकी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अशफाक खान उर्फ लकी खान (29) के रूप में हुई है, जो मिर्जापुर के 39वीं पीएसी गेट बरौधा, थाना कोतवाली कटरा का निवासी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दूसरे आरोपी का नाम साहिल अहमद पुत्र हिदायत अंसारी है, जो बिहार के कैमूर जिले के मुखरांव, थाना कुदरा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, धर्मांतरण से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में अब तक कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने शनिवार को साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर इन दोनों वांछित आरोपियों को पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र और उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच अभी भी जारी है। देहात कोतवाली थाना में जिम आने वाली लड़कियों को बरगलाने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस जीआरपी जवान समेत आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, जिम के माध्यम से ‘जिहाद’ के आरोपों के चलते चार जिम को पहले ही सील किया जा चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *