![]()
फर्रुखाबाद में डॉ. जाकिर हुसैन ट्रस्ट को 30 साल पहले धर्मार्थ चिकित्सालय संचालित करने के लिए मिली 25 एकड़ भूमि का पट्टा निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा विधायक सुशील शाक्य को भेजे पत्र में दी। ट्रस्ट की अध्यक्ष कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद हैं। नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की यह भूमि 1 अप्रैल 1995 को जाकिर हुसैन ट्रस्ट को 30 वर्ष के लिए पट्टे पर दी गई थी। इसका उद्देश्य धर्मार्थ चिकित्सालय का संचालन करना था। विधायक सुशील शाक्य ने 19 फरवरी 2026 को विधानसभा में नियम 51 के अंतर्गत इस संबंध में सूचना मांगी थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पत्र के अनुसार, सीएमओ ने 21 फरवरी को बताया कि जिलाधिकारी ने 13 मई 2025 को अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एसडीएम कायमगंज की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने 30 मई 2025 को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। 23 मार्च को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विधायक सुशील शाक्य को भेजे पत्र में कहा की 30 में 2025 को कमेटी ने जांच कर आख्या उपलब्ध कराई। इसमें पट्टेदार की ओर से शर्तों का पालन न कर इस भूमि को नीजी लाभ के लिए उपयोग की जाने की पुष्टि की गई। उपमुख्यमंत्री ने भूमि का पट्टा जनहित में स्वास्थ्य विभाग को वापस कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने बताया धर्मार्थ चिकित्सालय के लिए डॉक्टर जाकिर हुसैन ट्रस्ट को पट्टा 30 वर्ष के लिए दिया गया था। इसका समय पूरा हो चुका है। पूर्व डीएम ने इसकी तीन सदस्य कमेटी बनाकर जांच कराई थी। समय पूरा हो गया इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री का पत्र आया है। पट्टा निरस्त कर दिया गया है। लोकहित में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को यह जमीन दे दी जाएगी।
Source link
जाकिर हुसैन ट्रस्ट का 25 एकड़ भूमि पट्टा निरस्त:फर्रुखाबाद में धर्मार्थ अस्पताल के लिए मिली थी जमीन, अब स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी