![]()
जनगणना का दूसरा चरण शरू हो गया है। मेरठ में सभी विभाग इसको पूरा कराने में जुटे हैं। ऐसे में अब डयूटी में लापरवाही करने वालो के खिलाफ कार्रवाई का कार्य भी जिला अधिकारी के आदेश पर शुरू हो गया है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार के अनुसार आज लापरवाही करने वाले 98 लोगों के खिलाफ संबंधित विभाग द्वारा FIR कराने की कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त द्वारा यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार 98 लोगों में कंकरखेड़ा जोन के 51 कर्मी और मुख्यालय से कुल 48 कर्मियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। विभागों के अनुसार बात करें तो DIOS ऑफिस के कुल 32 कार्मिक, बीएसए ऑफिस से 30 कार्मिक, जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय से 1 कार्मिक और बाल विकास एवं पुष्टाहार से 11 कार्मिक , मेरठ कॉलेज के 14 कार्मिक शामिल हैं। इन कार्मिकों द्वारा डयूटी में लापरवाही की गई है। साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जो ट्रेनिंग में भी शामिल नहीं हुए थे। जिन लोगों पर यह कार्रवाई हुई है उनके द्वारा कोई भी प्रपत्र ऐसा नहीं दिखाया गया है जिसमें उनको डयूटी में कुछ रियायत दी जाए। इसीलिए इनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। वहीं दूसरी और जनगणना के दूसरे चरण में शामिल कार्मिकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है ताकि उनको अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।
Source link
जनगणना में लापरवाही करने वाले 98 कार्मिकों पर FIR:मेरठ में सभी विभागों को दिए कार्रवाई के आदेश, सबसे ज्यादा DIOS कार्यालय के कार्मिक