जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल हरियाणवी युवक को पुलिस ने उठाया,VIDEO:बोला-सुबह रुम से ले गई, कई घंटे थाने में बैठाया; शबाना आजमी ने तुड़वाया था अनशन


जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले युवाओं की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है। इसी बीच हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के युवक को रंगलाल गुर्जर को भी दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई। युवक ने दिल्ली के पार्लियामेंट थाने से इसका वीडियो जारी किया। दावा किया कि गुरुवार सुबह वह घर पर था, दिल्ली पुलिस के जवान आए और उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। उसके कई घंटे थाने में बैठाए रखा। युवक ने बताया कि वह युवाओं के मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार नौ दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठा था। 20 जुलाई को सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, अभिनेत्री शबाना आजमी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उनका अनशन समाप्त कराया गया था। उधर, हिरासत में लिए जाने के बाद हरियाणा में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। साथ ही युवक की सहायता के लिए एक कानूनी टीम दिल्ली में तैनात कर दी है। वीडियो में युवक रंगलाल गुर्जर ने क्या दावा किया… युवक की अरेस्टिंग पर एक्टिव हुई हरियाणा कांग्रेस…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *