![]()
नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की मासूम के साथ रेप और हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बलराज की क्राइम हिस्ट्री चौंकाने वाली है। पुलिस के मुताबिक, बलराज कोई मामूली अपराधी नहीं था, बल्कि बच्चों को निशाना बनाने वाला ‘साइको किलर’ था। बलराज उर्फ बल्ला ने साल 2006 में गाजियाबाद के लोनी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे गाजियाबाद जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई थी। डासना जेल में आठ साल बंद रहने के बाद उसे रिहा कर दिया। मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला बलराज ने शादी नहीं की थी। उसके दो भाई बुलंदशहर छोड़ कर दनकौर इलाके में आकर बस गए। नशे के आदी बलराज की हरकतों के चलते उसके परिवार ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। बलराज ने 2017 में सूरजपुर के संतोष नगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप के बाद गला दबा कर हत्या कर दी। 16 अक्बटूर 2017 में ही एक शाम सब्जी खरीदने बाजार आए एक बच्चे को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया और उसकी गला दबा कर हत्या के बाद शव एक खेत में फेंक दिया। इन दोनों की हत्याकांड में जेल गया बलराज 2024 में जमानत पर बाहर आया और फिर अपने मजदूरी के पेशे में लगा।
घर से दो किमी दूर फेंका शव पुलिस के मुताबिक, बलराज बच्चों को निशाना बनाता था और अपराध के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करता था। हल्दौनी की घटना में भी उसने छह साल की बच्ची के शव को बोरे में भरा और घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया। पुलिस का दावा है कि पुराने मामलों के बावजूद बलराज के अंदर कानून का डर नहीं था। यही वजह है कि इस वारदात के बाद भी वह सामान्य तरीके से इलाके में घूमता रहा। सीसीटीवी ने खोला राज
28 अगस्त को बच्ची घर से लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें लगाईं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में बलराज बोरे में बच्ची को ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पुलिस को उसके पास अवैध पिस्टल होने की जानकारी मिली शनिवार को पुलिस बलराज को हथियार बरामद कराने के लिए बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची। पुलिस का दावा है कि बलराज ने छिपाई गई पिस्टल निकाली और अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली एक कांस्टेबल को लगी। जवाबी कार्रवाई में बलराज को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने भी बताया खतरनाक ग्रामीणों के मुताबिक, बलराज बेहद आपराधिक प्रवृत्ति का था। ग्रामीणों ने उस पर पशुओं के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान और रक्त के थक्के मिले। शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हल्दौनी की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अब पुलिस बलराज के पूरे आपराधिक इतिहास और बच्चों से जुड़े पुराने मामलों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
Source link
छह साल की मासूम का कातिल ‘साइको किलर’:बच्चों को बनाता था निशाना, नोएडा के बलराज की क्राइम हिस्ट्री पढ़िए