चोरी के दौरान भागने पर की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या:38 मुकदमों के आरोपी की रेलबाजार पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली


ग्वालटोली थाने के हिस्ट्रीशीटर मो. जाहिद उर्फ खूंटी की हत्या के मामले में गुरुवार देर रात रेलबाजार पुलिस ने उसके साथी हिस्ट्रीशीटर राजू करिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी के माल के बंटवारे और एक घटना के दौरान जाहिद के मौके से भाग जाने के कारण हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा है। टाटमिल चौराहे के पास मिला था रक्तरंजित मिला था हिस्ट्रीशीटर ग्वालटोली मकबरा निवासी 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मो. जाहिद उर्फ खूटी शनिवार को रक्तरंजित हालत में टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा हास्पिटल के पास मिला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि उसकी बादशाहीनाका के हिस्ट्रीशीटर राजू कश्यप उर्फ राजू करिया ने की थी। पुलिस आरोपी को तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। देर रात रेलबाजार पुलिस सीओडी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी राजू करिया को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई ने पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर राजू करिया के बाएं पैर में गोली मारकर उसे पकड़ा। गार्ड ने राजू को पकड़ा था, भाग गया था जाहिद डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर राजू करिया पर चोरी, लूट समेत विभिन्न धाराओं में 38 मुकदमे है। वह बादशाहीनाका थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी और जाहिद एक चोरी की वारदात को अंजाम देने गए थे। इस दौरान राजू करिया को गार्ड ने पकड़ा, तो जाहिद भाग गया था। जिस बात की रंजिश व चोरी के माल के बंटवारे विवाद में आरोपी ने उसकी हत्या को अंजाम दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *