![]()
चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गुरुवार को थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एमएससी की छात्रा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कस्बा निवासी चिराग सैनी ने उससे दोस्ती की थी। आरोप है कि चिराग ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने भी आरोपित के परिवार से मिलकर शादी की बात की, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपित चिराग सैनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
चित्रकूट में युवती से दुष्कर्म का आरोप:युवक पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण का मामला दर्ज, जांच शुरू