चित्रकूट में कुएं में डूबकर युवक की मौत:धान लगाने खेत गया था, पानी भरते समय हुआ हादसा


चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। युवक दोपहर में धान लगाने के लिए खेत गया था, जहां पानी भरते समय यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर निवासी सुनील कबीर (18) पुत्र संतोष दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत की ओर गया था। बताया जा रहा है कि वह खेत के पास स्थित कुएं पर पानी भरने के लिए गया था। काफी देर तक सुनील के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। आसपास के खेतों में खोजबीन के बाद भी सुनील का कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान परिजनों को कुएं के पास सुनील के होने की आशंका हुई। कुएं में झांककर देखने पर पानी के अंदर युवक दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। परिजनों ने सुनील को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील अपने परिवार का सहारा था और खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *