चंदौली में 6 गौवंश के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे पशु, पुलिस ने तीन वाहन जब्त किए


चंदौली की सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नवीन मंडी के समीप जांच के दौरान तीन चार पहिया वाहनों से छह गौवंश बरामद किए। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी गौवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस टीम बुधवार को नवीन मंडी के पास हाइवे पर वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने तीन मालवाहक मैजिक वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान तीनों वाहनों से कुल छह गौवंश बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बबुरी थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी सर्वजीत मौर्या, सैयदराजा के फेसुड़ा गांव निवासी संजय सिंह, जौनपुर जिले के नेवढि़या थानाक्षेत्र के नवढि़या बाजार निवासी प्रिंस गुप्ता और राम उजागर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचाते थे और इसके लिए उन्हें प्रति चक्कर पांच हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने तस्करों को हिरासत में लेकर उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस वाहनों के पंजीकरण नंबर के आधार पर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है। पुलिस टीम में सदर कोतवाल बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, रावेन्द्र सिंह, अभिषेक तिवारी और लवकुश सिंह शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *