चंदौली में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत:कुएं से समरसेबल पंप निकालते समय हुआ हादसा


चंदौली में शनिवार को बंद कुएं में फंसा समरसेबल पंप निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चौथे युवक का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव की है। किड़हिरा गांव में एक खराब समरसेबल पंप कुएं के भीतर फंसा हुआ था, जिसे निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक-एक कर चार लोग कुएं में उतरे। कुएं के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण वे सभी अचेत होकर गिर पड़े। जब कुएं से कोई हलचल नहीं हुई और पुकारने पर जवाब नहीं मिला, तो बाहर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *