घर में घुस कर लेपर्ड ने महिला पर हमला किया:एक से दूसरे घर में करता रहा मूवमेंट, 5 घंटे बाद किया रेस्क्यू


घर में घुसकर लेपर्ड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अचानक आवासीय (रिहायशी) इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट से अफरा-तफरी मच गई। मामला सीकर के रींगस कस्बे का सुबह करीब 11:30 बजे का है। लेपर्ड छलांग लगाकर एक से दूसरे घर में घुस रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वन विभाग जयपुर और सीकर की टीमें मौके पर पहुंचीं। लेपर्ड काफी समय से बंद पड़े सार्वजनिक भवन में घुस गया। इस भवन की बाउंड्री में कई गोदाम बने हुए हैं। शाम करीब 4:30 बजे एक गोदाम में लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया गया। फिर उसे पिंजरे में कैद कर लिया। रेस्क्यू के दौरान लेपर्ड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आस-पास के घरों की छत पर चढ़ गए। वन विभाग (सीकर) के एसीएफ श्रवण बाजिया ने बताया- रेस्क्यू किए गए लेपर्ड की उम्र करीब 5 साल है। उसे सरिस्का की टहला रेंज में छोड़ा जाएगा। लोगों ने खुद को कमरे में बंद किया मोबाइल दुकान के मालिक गोविंद परसका ने बताया- सुबह 11 बजे नगर पालिका के वार्ड नंबर-23 स्थित कुमावत मोहल्ले में लेपर्ड को देखा गया। लेपर्ड पहले मुकेश जांगिड़ के मकान के चौक में घुस गया। उसको देखकर परिवार के लोग घबरा गए और कमरों में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद लेपर्ड पास ही स्थित श्रीराम कुमावत के मकान में घुसा। वहां उसने दीपक दम्बीवाल की ताई आंची देवी (65) पर हमला कर दिया। आंची देवी के चेहरे को नोंच लिया। लेपर्ड के मूवमेंट की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *