घर में घुसकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप:कानपुर में पारिवारिक विवाद, घटना के तीन वीडियो सामने आए


कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में गुरुवार रात पारिवारिक विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी देवरानी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर लात-घूंसों व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि मारपीट के दौरान उसे घर से घसीटकर सड़क पर ले जाया गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर उचित कार्रवाई की जायेगी। परिवार न्यायालय में चल रहा है विवाद
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशव नगर निवासी महिला ने बताया कि उसके देवर की करीब डेढ़ वर्ष पहले कानपुर देहात के झींझक निवासी युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही देवरानी अपने पति से अलग रह रही है। दोनों के बीच विवाद को लेकर परिवार न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। महिला के अनुसार, इसी विवाद को लेकर बुधवार रात करीब आठ बजे देवरानी अपनी मां, मामा और कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंची। बीच-बचाव करने पर महिला से भी मारपीट का आरोप
आरोप है कि घर पहुंचते ही सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पर महिला के साथ भी लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी और वृद्ध सास के साथ भी अभद्रता की गई। वृद्ध सास को धक्का देकर जमीन पर बैठा दिया गया। घर से सड़क तक घसीटने का आरोप
महिला के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपित उसे घर के अंदर से घसीटते हुए सड़क तक ले आए। इस दौरान उसके कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आरोपित गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
घटना के बाद विवाद से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *