ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियन रॉन्ग साइड गाड़ी खड़ी कर सोया:पुलिस के पहुंचने पर शराब के नशे में गाड़ी लेकर भागा


ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी गोल चक्कर पर एक नाइजीरियाई नागरिक ने अपनी कार गलत दिशा में खड़ी कर दी और उसी में सो गया। यह घटना कई घंटों तक यातायात को प्रभावित करती रही। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला ने देखा कि गाड़ी स्टार्ट थी, लेकिन आगे नहीं बढ़ रही थी। पास जाकर देखने पर महिला ने पाया कि एक नाइजीरियाई व्यक्ति नशे की हालत में गाड़ी के अंदर सो रहा था। महिला ने उसे जगाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नाइजीरियाई व्यक्ति को जगाया। हालांकि, जैसे ही पुलिस ने उसे जगाया, वह तुरंत अपनी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति रात में शराब पीकर आया होगा और नशे की वजह से गोल चक्कर के पास गाड़ी गलत दिशा में लगाकर सो गया होगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *