ग्रेटर नोएडा में दसवीं का छात्र तीन दिन से लापता:पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कराया, पुलिस कर रही तलाश


ग्रेटर नोएडा के दनकौर रेलवे स्टेशन के पास से दसवीं का छात्र तीन दिनों से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। होंडा कॉलोनी निवासी राम अवतार ने दनकौर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 15 साल का बेटा सचिन 29 मई की शाम से घर से लापता है। सचिन स्थानीय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, सचिन का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। तीन दिनों तक हर संभव प्रयास के बावजूद जब छात्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *