![]()
चंदौली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने दो आदतन अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संस्तुति पर यह कार्रवाई की। जिला बदर किए गए लोगों में अमोघपुर गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान सुनील चौहान भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जिला बदर किए गए अपराधियों में पहला नाम अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी निवासी विशाल सोनकर का है। विशाल सोनकर के खिलाफ अलीनगर सहित विभिन्न थानों में कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। ग्राम प्रधान पर दर्ज हैं पांच मुकदमे दूसरे आरोपी अमोघपुर गांव के ग्राम प्रधान सुनील चौहान हैं। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ अलीनगर थाने में पांच अलग-अलग आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें भी छह माह के लिए जनपद से बाहर रहने का आदेश दिया है। अपराध नियंत्रण के लिए चल रहा विशेष अभियान पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सक्रिय अपराधियों और अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। सीमा में मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि जिला बदर किए गए दोनों अपराधियों को कार्रवाई से पहले विधिक प्रक्रिया के तहत नोटिस देकर अवगत कराया गया था। यदि जिला बदर की अवधि के दौरान वे चंदौली जनपद की सीमा में पाए गए तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ग्राम-प्रधान समेत दो अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर:चंदौली में 9 मुकदमों वाला आरोपी भी जद में, सीमा में मिलने पर होगी कार्रवाई