![]()
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम सोमवार को जारी किया है। 1468 पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में सभी पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। ओबीसी और अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 68.25 अंक रही है। आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण साबत ने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 849, अनुसूचित जाति वर्ग के 356, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 7, अन्य पिछड़ा वर्ग के 139 और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 117 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 68.25 अंक, अनुसूचित जाति वर्ग की कटऑफ 57.75 अंक, अनुसूचित जनजाति वर्ग की कटऑफ 54.50 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ 68.25 अंक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कटऑफ 65.75 अंक रही है। विस्तृत परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Source link
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम जारी:1468 अभ्यर्थी हुए चयनित, अनारक्षित और ओबीसी की कटऑफ 68.25 अंक रही