![]()
बरेली में गौरक्षक और यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार देर रात एक दर्जन से अधिक दबंगों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। हमलावर उन्हें मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सत्यम हमलावरों से रहम की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपियों की पिटाई नहीं रुकती। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर लौटते समय रास्ते में घेरा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया निवासी 25 वर्षीय सत्यम गौड़ रविवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि टॉकीज रोड के पास पहले से घात लगाए बैठे एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर तब तक पीटते रहे, जब तक सत्यम बेहोश होकर सड़क पर नहीं गिर गए। मरा समझकर सड़क पर छोड़कर भागे
परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने सत्यम को मृत समझकर सड़क पर ही छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। रात के समय वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस चालक ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत स्टेडियम रोड स्थित वंश हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। सुबह परिवार को मिली जानकारी
घटना की जानकारी रात में परिवार को नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह किसी के जरिए सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। भाई बोला- कई हड्डियां टूटी
सत्यम के भाई शिवम गौड़ ने बताया कि उनके भाई के शरीर की कई हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे हैं और उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिवार ने इन लोगों पर लगाया आरोप
शिवम ने आरोप लगाया कि फर्रुखपुर निवासी विक्की और उसके साथ आए अन्य लोगों ने सत्यम पर हमला किया। उनका कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। VIDEO बना अहम सबूत
घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सत्यम हमलावरों से छोड़ देने और रहम करने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई लोग लगातार उनकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान और घटना की जांच कर रही है। पुलिस जांच में जुटी
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
गौरक्षक-यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर जानलेवा हमला, VIDEO:मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर हुए फरार, शरीर की कई हड्डियां टूटी, ICU में एडमिट