![]()
कंपिल (कायमगंज) में क्षेत्र की एक गोशाला में गोवंशों की मौत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नोडल अधिकारी की तहरीर पर एक नामजद सहित सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामला कंपिल के गांव सुल्तानपुर पलनापुर स्थित गोशाला से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि गोशाला परिसर में कई गोवंश मृत अवस्था में पड़े हैं। यह वीडियो 29 मई की रात तेजी से वायरल हुआ था। जांच में सभी गोवंश स्वस्थ मिले वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्त खंड विकास अधिकारी एवं गोशाला के नोडल अधिकारी मनीराम शाक्य ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोशाला में सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए और किसी भी मृत गोवंश की पुष्टि नहीं हुई।
वीडियो हटाने के नाम पर रुपए मांगने का आरोप तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग गोशाला परिसर के बाहर वीडियो बना रहे थे। प्रबंधन की आपत्ति के बावजूद उन्होंने वीडियो बनाना जारी रखा।
इसके बाद वीडियो हटाने और विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपए मांगने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच में जुटी नोडल अधिकारी ने शिकायत में कहा कि भ्रामक वीडियो प्रसारित होने से आमजन में गलत संदेश गया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। पुलिस ने नरेंद्र सोमवंशी सहित सात-आठ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Source link
गोशाला में गोवंशों की मौत का फर्जी वीडियो वायरल किया:कायमगंज में एक नामजद सहित 8 पर केस, पैसे मांगने का आरोप