![]()
यात्रियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मल्टी लेवल कार पार्किंग का संचालन शनिवार यानि की 13 जून 2026 से शुरू करने जा रहा है। फिलहाल इस आधुनिक पार्किंग परिसर का ग्राउंड फ्लोर आम जनता के उपयोग के लिए खोला जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे स्टेशन परिसर में पार्किंग व्यवस्था अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनेगी। रेलवे द्वारा विकसित इस संयुक्त पार्किंग सुविधा में कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, साइकिल तथा अन्य तीन पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। करीब 2,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित इस पार्किंग में एक समय में लगभग 800 से 1000 मोटरसाइकिलों को खड़ा किया जा सकेगा। दैनिक भास्कर से बात करते हुए स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि- इसका संचालन 13 जून से आम जनता के लिए कर दिया जाएगा, फिलहाल के लिए ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा है। बाकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद व्यवस्थित रूप से इसे संचालित किया जाएगा। गेट नंबर-6 से होगी वाहनों की एंट्री रेलवे प्रशासन के अनुसार मल्टी लेवल पार्किंग में प्रवेश के लिए वाहनों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या-6 का उपयोग करना होगा। इसी मार्ग से वाहन सीधे पार्किंग परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। पार्किंग शुल्क की दरें तय रेलवे प्रशासन ने विभिन्न वाहनों के लिए समयावधि के अनुसार पार्किंग शुल्क निर्धारित किया है। 6 घंटे तक पार्किंग शुल्क साइकिल के लिए 10, मोटरसाइकिल/स्कूटर 20, तीन पहिया वाहन 30 और चार पहिया वाहन 40 रुपया किराया रखा गया है। 6 घंटे से 12 घंटे तक साइकिल 15, मोटरसाइकिल/स्कूटर 30, तीन पहिया वाहन 50, चार पहिया वाहन 70 रुपया किराया रखा गया है।
12 घंटे से 24 घंटे तक साइकिल 20, मोटरसाइकिल/स्कूटर 50, तीन पहिया वाहन 80 और चार पहिया वाहन 120 रुपया किराया रखा गया है। 24 घंटे के बाद
आम जनता के लिए मासिक पास की सुविधा जो लोग नियमित रूप से इस पार्किंग का उपयोग करेंगे, उनके लिए मासिक शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी रियायत रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष रियायती मासिक शुल्क रखा गया है।
हेलमेट रखने की भी सुविधा पार्किंग परिसर में हेलमेट सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए ₹10 शुल्क निर्धारित किया गया है। पार्किंग व्यवस्था होगी अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित रेल प्रशासन का कहना है कि मल्टी लेवल पार्किंग शुरू होने से स्टेशन परिसर में अनियंत्रित पार्किंग की समस्या कम होगी और यात्रियों को वाहन खड़ा करने के लिए बेहतर एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। प्रशासन ने सभी यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रवेश मार्ग का उपयोग करें तथा पार्किंग संबंधी नियमों का पालन करते हुए इस नई सुविधा का लाभ उठाएं।
Source link
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक मल्टी लेवल पार्किंग शुरू:गेट-6 से होगी एंट्री, अभी सिर्फ ग्राउन्ड फ्लोर पर होगी सुविधा, बाद में बढ़ेगी क्षमता