गोरखपुर मेन सड़क से कॉलोनी तक लगा पानी:विरासत गलियारा नाला का पानी सड़क पर ओवरफ्लो, PDW ने पल्ला झाड़ा


गोरखपुर में गुरुवार को करीब 2 घंटे से ऊपर जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश से शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और कुछ समय के लिए सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। मुख्य सड़कों पर भरा पानी करीब एक घंटे में निकल गया, लेकिन सड़कों से जुड़ी गलियों में जलभराव की समस्या लंबे समय तक बनी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई इलाकों में बारिश बंद होने के बाद भी 4 से 5 घंटे तक पानी जमा रहा। इससे लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में काफी परेशानी हुई। कई जगह बीच पानी में बंद हुई बाइक जलभराव के कारण शहर की कई सड़कों पर वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी अधिक होने के कारण कई लोगों की बाइक बीच सड़क पर ही बंद हो गई। इसके बाद लोगों को पानी में उतरकर अपनी बाइक धकेलकर बाहर निकालनी पड़ी। बारिश होने के बावजूद उमस बरकरार नगर निगम के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। खासकर मुख्य सड़कों से जुड़ी कॉलोनियों और गलियों में पानी की निकासी धीमी होने से लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। विरासत गलियारा और आसपास की गलियों में भी जलभराव वार्ड 49 में बारिश के बाद जलनिकासी की समस्या सामने आई। यहां विरासत गलियारा और उससे जुड़ी गलियों में काफी देर तक पानी जमा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क की स्थिति बेहतर होने के बावजूद नालियों का बहाव ठीक नहीं होने से बारिश के दौरान समस्या बढ़ जाती है। वार्ड 49 निवासी अविनाश गुप्ता ने बताया- हमारे इलाके में विरासत गलियारा पड़ता है। सड़कें तो एकदम सही बनी हैं, लेकिन नाली का बहाव ठीक नहीं है। बारिश होने के बाद सड़क किनारे बना हुआ नाला जब भर जाता है तो उसका पानी ओवरफ्लो होकर दोबारा सड़क पर ही निकलने लगता है, जिससे काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि- इसके अलावा विरासत गलियारा से कनेक्टिंग सभी गलियों में घंटे तक पानी लगा रहता है। आने-जाने वाले कभी-कभी तो उसी में गिर भी जाते हैं। अविनाश गुप्ता ने कहा कि यह समस्या केवल एक वार्ड या कुछ लोगों की नहीं है, बल्कि विरासत गलियारा के एंट्री पॉइंट से लेकर एग्जिट पॉइंट तक पड़ने वाले सभी दुकानदारों और वहां की कनेक्टिंग गलियों में रहने वाले लोगों की है। PWD अधिकारी ने रात का हवाला देकर वर्जन नहीं दिया जलभराव की समस्या को लेकर जब दैनिक भास्कर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने रात का हवाला देते हुए अपना वर्जन देने से मना कर दिया। आधे घंटे की बारिश में डूब जाती है सड़क वार्ड 26 के शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी बद्रीनाथ ने बताया- हमारे कॉलोनी में इस बारिश की वजह से भारी जल भराव हो गया, जिसकी वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया था। करीब 4 से 5 घंटा पानी सड़क पर लगा रहा। यहां की निकासी इतनी खराब है कि आधे घंटे की बारिश में सड़क पूरी तरह से डूब जाती है।” उन्होंने कहा कि- यह पहली बारिश नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। किसी को अगर इमरजेंसी कंडीशंस हो या कहीं बाहर जाना हो, उसके लिए काफी समस्या खड़ी हो जाती है। नगर निगम ने बनाई रात्रिकालीन क्विक रिस्पांस टीम जलभराव और बारिश के दौरान आपात स्थिति से निपटने को लेकर नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों और मशीनरियों के साथ विशेष टीमों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जलभराव की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष ‘रात्रिकालीन क्विक रिस्पांस टीम’ (QRT) का गठन किया गया है। यह टीम जलभराव की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर राहत और जलनिकासी का काम करेगी। 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम नगर आयुक्त के मुताबिक आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए नगर निगम मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम को 24×7 यानी चौबीसों घंटे सक्रिय कर दिया गया है। कंट्रोल रूम में अलग-अलग पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इन नंबरों पर दें जलभराव की सूचना नगर निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव या किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल नगर निगम को सूचना दें। इसके लिए नगर निगम के टोल-फ्री और हेल्पलाइन नंबर 1533, 8810709390 तथा 0551-2342621 पर संपर्क किया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *