![]()
मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सावन के दूसरे सोमवार को शाम गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन किया। उन्होंने भगवान शिव से दुनिया के कल्याण और सभी लोगों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सीएम योगी ने मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के पहले तल पर बने शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ की पूजा की। उन्होंने शिवजी को बेलपत्र, दूर्वा, मदार का फूल और कमल का फूल चढ़ाया। इसके बाद दूध और जल से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वान आचार्यों और पुजारियों ने मंत्रों का जाप कराकर रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूरा कराया। हवन के बाद बच्चों को दिए खिलौने
रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया। पूजा-अर्चना पूरी होने पर उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों की अच्छी सेहत, खुशी और शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने मंदिर में आए छोटे बच्चों को दुलारा और उन्हें खिलौने भी दिए।
Source link
गोरखपुर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन:प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की