गोरखपुर में 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:8 साल पहले पुलिस मुठभेड़ से बचकर भागा, फरारी में कर रहा था तस्करी


गोरखपुर में अवैध शराब की तस्करी करने वाले 10 हजार के इनामी तस्कर को खोराबार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर 8 साल से भागा हुआ था। फरारी के दौरान भी तस्करी कर रहा था। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10 बजे खोराबार क्षेत्र से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। वह फरारी के दौरान भी तस्करी कर रहा था। पूछताछ के बाद शाम को उसे कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने पर जेल भेजवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद हरियाणा के हिसार जिला सिसर गांव का रहने वाला वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह फरार हो गया था। शराब से भरी पिकअप के साथ पकड़े गए दो साथियों को पुलिस ने जेल भिजवाया था। कुछ ही दिन बाद उसपर 10 हजार का इनाम भी रखा गया था। मुठभेड़ के दौरान भाग गया था तस्कर
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि 12 अक्टूबर 2018 को खोराबार थाना पुलिस ने फोरलेन बाइपास पर मुठभेड़ के दौरान शराब से भरी पिकअप को पकड़ा था। जिसमें दो अलग-अलग नंबर प्लेट थे। फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल शराब तस्कर पहचान छिपाने के लिए करते थे। कार्रवाई के दौरान हरियाणा के हिसार स्थित सिसर गांव निवासी सोनू उर्फ सावन और प्रवीण गिरफ्तार हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि सिसर गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह शराब उपलब्ध कराने के साथ ही बिहार भेजने की व्यवस्था करता था। इसके बाद पुलिस ने उसे मुकदमे में नामजद किया, लेकिन वह फरार चल रहा था। एसएसपी ने तस्कर की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार की सुबह खोराबार थाना पुलिस ने देवरिया बाइपास के पास घेराबंदी कर वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शाम के समय उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *