![]()
गोरखपुर में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा लगाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को पासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान से उनके आवास पर मुलाकात कर खोराबार-देवरिया बाईपास चौराहे पर महाराजा बिजली पासी की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। दरअसल, प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाराजा बिजली पासी वीरता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के प्रतीक रहे हैं। उनकी प्रतिमा लगने से समाज के इतिहास को सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी अपने महापुरुष के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले सकेगी। मांग पूरी कराने का हरसंभव प्रयास होगा ज्ञापन मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मांग को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराजा बिजली पासी केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के गौरव हैं। उनकी प्रतिमा समाज के सम्मान, एकता और गौरव का प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचने चाहिए। समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश कमलेश पासवान ने अपने पिता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय ओम प्रकाश पासवान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज और आम लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने लोगों से समाज के विकास और एकता के लिए मिलकर काम करने की अपील की। बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक माधो पासवान, अखिल भारतीय पासी समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष राम अवध पासवान, अखिल भारतीय एकीकृत पासी महासभा के जिलाध्यक्ष भोला पासवान, अखिल भारतीय पासी महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंत पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान, शिव मंदिर पासवान, पार्षद प्रतिनिधि राममूरत पासवान, राजमंगल पासवान, उपेंद्र पासवान, अरविंद पासवान, सुचिता पासवान, महेंद्र पासवान, वीरेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में पासी समाज के लोग मौजूद रहे।
Source link
गोरखपुर में महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा लगाने की मांग:केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, समाज को एकजुट रहने का संदेश