![]()
गोरखपुर में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह से ही निकली तेज धूप से हालत खराब है। चिपचिपाहट भरी गर्मी और उमस से लोग काफी ज्यादा परेशान हुए। दोपहर के समय 39 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बाहर निकलने वाले लोग खुद को दुपट्टा, छाता, टोपी, गमछा तमाम चीजों से ढंक कर निकलते हुए नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार एक से दो दिनों तक मौसम की तपिश ऐसे ही बने रहने की आशंका है। वहीं बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है। बुधवार से राहत मिलने के संकेत मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि लगातार गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को बुधवार से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाने शुरू होंगे और जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा और आंधी चलने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। इसके असर से बादल बनने और बारिश की स्थिति मजबूत होगी। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिन की गर्मी के साथ रात में महसूस हो रही उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी। आठ दिनों से 38 डिग्री से ऊपर बना हुआ है पारा गोरखपुर में जून की शुरुआत से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। पिछले आठ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 2 और 3 जून को सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जब तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बीच-बीच में मामूली गिरावट आई, लेकिन उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पिछले 8 दिनों का तापमान
Source link
गोरखपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप:दोपहर में 39 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोग बोले- पसीने से हालत खराब