गोरखपुर में दोपहर में बढ़ी गर्मी:तीखी धूप से हाल- बेहाल, 37 डिग्री पहुंचा पारा, कल बारिश के आसार


गोरखपुर में बुधवार को निकली चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल- बेहाल है। हालांकि बरसात के बाद चल रही ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाहर निकलने वाले लोग खुद दुपट्टा, छाता, गमछा, टोपी और तमाम चीजों से बचकर चलते नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार कल फिर से मौसम बदलने की संभावना है। हल्की बारिश के आसार हैं जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं जून के शुरुआत में फिर से तापमान बढ़ने की संभवना जताई गई है। जिससे गर्मी और उमस बढ़ेगी। देखिए तस्वीरें… कल से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। शुक्रवार को बादलों का असर और बढ़ सकता है। हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जून की शुरुआत में फिर बढ़ सकती है गर्मी
शनिवार और रविवार को मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप और उमस बढ़ सकती है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बदलते मौसम की वजह से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी फिलहाल नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते की शुरुआत में तापमान फिर बढ़ सकता है। जून के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के संकेत हैं। हालांकि बीच-बीच में बारिश और तेज हवाओं की वजह से लगातार लू जैसी स्थिति बनने की संभावना कम बताई जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *