गोरखपुर में जहां भरा था पानी, वहां पहुंचे अफसर:दूसरे दिन कमिश्नर, डीएम ने निरीक्षण किया; कहा- जलनिकासी के स्थायी उपाय करें


शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश के बाद शहर के जिन इलाकों में पानी भर गया था, दूसरे दिन शाम को वहां कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम दीपक मीणा, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल एवं नगर आयु्क्त अजय जैन पहुंचे। उन्होंने जलभराव के कारणों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा कि जलनिकासी के स्थायी उपाय किए जाएं। जीडीए व नगर निगम आपसी समन्वय बनाकर काम करें। पानी निकलने के बाद जहां गंदगी रह गई है, उसे साफ कराएं। उन्होंने कहा कि जलनिकासी में किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी रविवार की शाम को धर्मशाला अंडरपास, असुरन चौक स्थित राप्ती कांप्लेक्स, बशारतपुर, विजय चौराहा, सिविल लाइन स्थित स्कूल रोड, विरासत गलियाा रोड, घोष कंपनी चौराहा से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय तक एवं अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने जीडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय बनाकर काम करें। जिन-जिन स्थानों पर जल भराव की समस्या है, वहां टीम लगाते हुए पंपसेट के माध्यम से जल्द से जल्द पानी निकलवाया जाए। पानी निकलने के बाद जमा हुई गंदगी को तत्काल हटाते हुए रास्ते को आम लोगों के आवागमन के लिए सुगम बनाया जाए। उन्होंने एचएन सिंह से गोरखनाथ थाने तक बन रही सडक पर जगह-जगह पानी लगे होने एवं रोड पर गड्‌ढे होने से लोगों को हो रही परेशानी का जिक्र किया। कमिश्र ने कहा कि पीडब्ल्यूडी तत्काल रोड को गड्‌ढामु्त करे। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर बरसात के समय बार-बार पानी लग जा रहा है, उन स्थानों पर पानी निकासी के लिए स्थायी समाधान कराए जाएं।
आगामी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले हिस्सों में जलभराव रोकने के लिए पहले ही पर्याप्त तैयारी करने का निर्देश कमिश्नर ने दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *