![]()
गोरखपुर में एम्स थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गैंगस्टर एक्ट के तहत देवरिया के रहने वाले अपराधी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू की बाइक जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 52 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि यह गाड़ी उसने अपराध की कमाई से खरीदी थी। SP सिटी, सीओ कैंट के गाइडेंस में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई एसपी सिटी के मार्गदर्शन और सीओ कैंट की देखरेख में एम्स थानाध्यक्ष की ओर से की गई। एम्स थाने में दर्ज केस (मु0अ0सं0 40/2025) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी रजनीश तिवारी के खिलाफ ‘यूपी गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986’ की धारा 14(1) के तहत जब्ती की यह कार्रवाई की गई है। 8 मुकदमे दर्ज
आरोपी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी, मुंद्रिका तिवारी का बेटा है। वह देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनाथ देवरिया मोहल्ले का रहने वाला है। उस पर जालसाजी, नकली शराब, चोरी, रंगदारी और डकैती जैसे गंभीर अपराधों के कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।
Source link
गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई:एम्स पुलिस ने कुख्यात अपराधी की 52 हजार की बाइक जब्त की