गोरखपुर में कल बिजली रहेगी गुल:कई फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित, सड़क चौड़ीकरण का काम होगा


गोरखपुर के कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए होने वाले तकनीकी कार्यों के कारण अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने पहले से ही कटौती का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें। विभाग का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व बेहतर बनाने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। पैडलेगंज और बिलंदपुर में रहेगी बिजली कटौती 6 लेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत कार्य होने के कारण विद्युत उपकेंद्र तारामंडल की 11 KV इंदिरा नगर फीडर से जुड़े पैडलेगंज स्थित भूसा मंडी ट्रांसफार्मर की बिजली शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, 11 KV बिलंदपुर फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे पैडलेगंज, बिलंदपुर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। सूरजकुंड और पादरी बाजार क्षेत्र भी होंगे प्रभावित उधर, विद्युत उपकेंद्र सूरजकुंड पर 10 MVA क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। साथ ही रोड चौड़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। इसके चलते विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार की 11 KV पादरी बाजार और जंगल धूषण फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े सभी इलाकों में बिजली नहीं मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *