गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल:11-12 जुलाई को तेज बारिश का पूर्वानुमान, अगले 5 दिन मॉनसून रहेगा मेहरबान


गोरखपुर में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर अपना रंग बदल लिया। सुबह से ही आसमान में कभी घने बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकल आई। बादलों और धूप की इस आंख-मिचौली के बीच लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी ने सबसे ज्यादा परेशान किया। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण तेज हवाओं के बावजूद गर्मी का एहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों का आना-जाना लगा रहेगा और 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, लेकिन फिलहाल उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। 10 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जुलाई से गोरखपुर समेत पूर्वांचल में मॉनसून की गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 11 और 12 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। इन दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर बारिश के आसार शुक्रवार को सुबह से ही बादलों का असर देखने को मिलेगा। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के कई दौर पड़ सकते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव और प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दो दिन होगी सबसे ज्यादा भारी
मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को मॉनसून अपने पूरे असर में रहेगा। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो सकती हैं, ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ सकती है और राप्ती समेत अन्य नदियों व नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान घटकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन की गर्मी में कमी आएगी।

13 और 14 जुलाई को मौसम रहेगा सुहावना
11 और 12 जुलाई के मुकाबले बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन बादलों का डेरा बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक का दौर चलता रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा, हालांकि बीच-बीच में उमस महसूस हो सकती है। गर्मी से राहत मिलेगी
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि हवा में नमी 80 प्रतिशत के आसपास बनी रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश रुकने के बाद उमस का एहसास फिर बढ़ सकता है। सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत अधिक सुखद रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली चमकने के समय खुले मैदानों में जाने से बचें। घर से निकलते समय छाता या रेनकोट जरूर साथ रखें। जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी से आवागमन करें। किसानों को खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है, जबकि बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *