![]()
गोरखपुर में तेज धूप और पछुआ हवा के असर से शहर का तापमान लगातार बढ़ने लगा है। रविवार की सुबह सड़कों पर लोगों की कम भीड़ दिखाई दी। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड हो सकता है। रविवार दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। रात को उमस भरी गर्मी पड़ेगी। गोरखपुर में मई के दूसरे पखवारे के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और पछुआ हवा के असर से शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते गर्मी और अधिक बढ़ गई। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 25.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि पछुआ हवा के प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। ऐसे में दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। आर्द्रता का स्तर 49 से 70 प्रतिशत के बीच रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हीट इंडेक्स बढ़ने से गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होता है। यही वजह है कि सुबह से ही लोग धूप और गर्म हवाओं से परेशान नजर आ रहे हैं। मई के पहले पखवारे में मौसम कुछ हद तक राहत भरा रहा था, लेकिन अब गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप से बचाव करने की सलाह दी है।
Source link
गोरखपुर में आज 40°C तक जा सकता है तापमान:पछुआ हवा ने गर्मी और उमस बढ़ाई