गोरखपुर मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे की हार्ट अटैक से मौत:सराफा की दुकान में की थी लूट, पैर में लगी थी पुलिस की गोली


गोरखपुर के गोला की सराफा दुकान में हुई लूटकांड के मुख्य आरोपी सहारनपुर के देवबंद कस्बा निवासी मेहंदी हसन (35) की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी को जेल भिजवाया गया था। जहां शनिवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है, जबकि वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बदमाश से भिड़ गई थी महिला दुकानदार यह घटना 27 अप्रैल की है। जब दो युवक गोला स्थित देवांश स्वर्णकला केंद्र में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। उन्होंने चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटकाया और मौका पाकर सोने की झाली की पुड़िया लेकर फरार हो गए। पीछा कर दुकानदार अमृता वर्मा बदमाश को पकड़ भी लिया था। इस दौरान धक्का-मुक्की की गई, जिसमें वह घायल हो गई थीं। इसके बाद बदमाश भाग निकला था। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस ने मुख्य आरोपी मेंहदी हसन समेत पांच साथियों रेहान, सागीर अली, मुस्तफा और अफजल अली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में मेहंदी हसन और उसके साथी रेहान के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद से आरोपी जेल में बंद था। पुलिस के मुताबिक, मेहंदी हसन को रविवार रात करीब 9:20 बजे जेल से जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर करते थे वारदात पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य वारदात से पहले रेकी करते थे और पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदल देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और आसपास के इलाकों में कई वारदातों में शामिल होने की बात भी सामने आई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *