गोरखपुर की 'रोबो दीदी' गेस्ट को कहती- How Are You?:रेस्टोरेंट में खाना सर्व करती; 4 घंटे की चार्जिंग में 8 घंटे चलती है


गोरखपुर में शहर का पहला रोबोटिक रेस्टोरेंट खुला है। नौका विहार के पास सावो रेस्टोरेंट में रोबोट गेस्ट को खाना सर्व करती है। अपने अंदाज में मेहमानों का वेलकम करती है। साथ ही ‘हेलो, हाऊ आर यू’ पूछती है। बर्थ डे और वेडिंग एनिवर्सरी भी विश करती है। उसके बाद खाना देकर वापस चली जाती है। इस रोबोट को देखने के लिए बड़ों के साथ बच्चे भी बेहद एक्ससाइटेड हैं। लोग दूर-दूर से पता ढूंढकर रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं। इस रोबोट का नाम’ रोबो दीदी’ रखा गया है। इसे हैदराबाद से ही मंगाया गया है। ऊपर वीडियो पर क्लिक करें और देखें कैसे काम करती है रेस्टोरेंट रोबोट। ……………….
चेन्नई में देखकर आया आइडिया
इस सावो रेस्टोरेंट के ओनर ने बताया कि चेन्नई मैं अपनी बहन के पास के गया था। वहीं सब लोग एक रेस्टोरेंट में गए जहां पर ऐसे AI रोबोट खाना सर्व कर रहे थे। मुझे देखकर बहुत अच्छा लगा। मैंने सोचा कि गोरखपुर में भी इसे लेकर आना चाहिए। फिर मैंने अपनी फैमिली और दोस्तों से बात की। इस पर पूरा सर्च किया। और पता किया कि कहा मिलेगा। कैसे काम करेगा। हैदराबाद से मंगवाया
पहले हमें यह चाइना में मिल रहा था। फिर हमने और सर्च किया तो फाइनली हैदराबाद से मिल गया। मैंने तुरंत होने रेस्टोरेंट पर काम किया और इसे मंगा लिया। अभी लगभग 2 महीने ही हुए रेस्टोरेंट खुले हुए। लोगों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग इसे ढूंढ कर आतेहैं। सबसे ज्यादा एक्साइटेड बच्चे हो रहे हैं। वे पैरेंट्स से जिद्द करके यहां पहुंच रहे हैं। जैसे ही रोबोट उन्हें खाना सर्व करती है उनके चेहरे पर अलग ही चमक दिखती है। एक्टिव और ऑटो मोड में काम करती
निखिल ने बताया कि यह रोबोट एक्टिव और ऑटो दो मोड में काम करती है। एक्टिव मोड में इसे टैब के माध्यम से कंट्रोल किया जाता है। इसमें हर एक्शन के लिए बटन दिया होता है। आगे जाने के लिए ‘फॉरवर्ड’, पीछे के लिए ‘बैक’, रुकने के लिए ‘स्टॉप’ और घूमने के लिए ‘टर्न’ बटन को टच करके के कमांड दिया जाता है। एक्टिव मोड को ज्यादातर पार्टी के समय ऑन किया जाता है। ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। चिप रीड करके टेबल पर करते सर्व
वहीं ऑटो मोड में अपने आप घूमती रहती है और जिस टेबल पर खाना सर्व करना होता उसके सामने जा कर रुक जाती है। फिर गेस्ट उसके ट्रे से खाना उतार लेते हैं। इसके लिए हर टेबल के नीचे एक चिप लगा होता है। जिसे रीड करके वहां रुक जाते हैं और सर्व करके चले आते हैं। 20 प्रतिशत क्षमता को ऑन किया गया
ओनर ने बताया कि अभी इस रोबोट के सिर्फ 20 प्रतिशत क्षमता को ऑन किया गया है। यह देखने के लिए कि कैसे काम करती है। अभी इसका ट्रायल चल रहा है। आगे चल कर और भी सुविधाएं मिलेंगी। अभी ऑर्डर लेती नहीं, सिर्फ सर्व करती है। जब बचे हुए 80 प्रतिशत की क्षमता को ऑन किया जाएगा तब और भी अधिक फैसिलिटी देखने को मिलेगी। जितना अभी फंक्शन कर रही उससे ज्यादा आगे करेगी, जो गेस्ट के लिए काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है। 4-5 घंटे में चार्ज होती, 8 घंटे चलती
इस रोबोट को 4 से 5 घंटे के लिए 24 घंटे में एक बार चार्ज किया जाता है। उसके बाद दिन भर चलती है। करीब 6 घंटे बिना रुके अपने नार्मल स्पीड में काम करती है। उसके बाद डिफेंसिव मोड ऑन हो जाता है। इस मोड में थोड़ा धीरे काम करती है। स्पीड और वॉइस दोनों कम हो जाता है। म्यूजिक से बर्थडे विश करती
यह रोबोट और भी इंट्रेस्टिंग तब हो जाता है जब लोगों को बर्थडे विश करता है। यह फैसिलिटी एक्टिव मोड में मिलती है। बटन प्रेस करते ही हैप्पी बर्थ डे का गाना गाकर विश करती है। जिसे लोग काफी ज्यादा एन्जॉय करते हैं। इसके अलावा एनिवर्सरी भी विश करती है। वहीं हाल ही बीते मदर्स डे पर कविता बोल कर विश कर रही थी। 2 लाख रुपए की लागत में खरीदा
निखिल ने बताया कि इस रोबोट को खरीदने में करीब 2 लाख से ज्यादा की लागत लगी है। इसमें कई वेराइटी भी थी। इससे सस्ती और महंगी लेकिन सभी में ये बेस्ट है। अभी एक लाया गया है आगे और भी इसी तरह के रोबोट लाए जाएंगे। गेस्ट बोले-अच्छा लगता है रोबोट देख कर
सावो रेस्टोरेंट में खाना खाए अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि यहां रोबोट खाना सर्व करती है। बहुत अच्छा लगता है देख कर। गोरखपुर के लिए बिल्कुल नया है। सबसे अलग है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *