गोरखपुर आने वाली फ्लाइट में बम की अफवाह:लगभग 5 घंटे लेट पहुंचा विमान, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार


गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को यात्रियों लंबा इंतजार करना पड़ा। कोलकाता से गोरखपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट बम की अफवाह के चलते घंटों देरी से पहुंची। विमान के शौचालय में एक संदिग्ध चिट्ठी मिलने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट को रोक लिया था और सभी यात्रियों को उतारकर गहन जांच शुरू की गई। इस दौरान पूरी उड़ान व्यवस्था प्रभावित रही दरअसल, पूरी घटना की शुरुआत कोलकाता एयरपोर्ट से हुई, जहां उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के टॉयलेट में एक संदिग्ध चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में बम होने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही क्रू मेंबर और अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। यात्रियों को उतारकर चलाया गया हाई अलर्ट ऑपरेशन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को तुरंत विमान से उतार लिया गया। फ्लाइट को एयरपोर्ट के आइसोलेशन एरिया में खड़ा कर दिया गया, जहां CISF, बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। पूरे विमान और सामान की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी खतरे को पूरी तरह खत्म किया जा सके। करीब चार घंटे से अधिक समय तक चली इस हाई लेवल जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद इस पूरे मामले को फर्जी धमकी यानी शरारत माना गया और फ्लाइट को आगे की उड़ान के लिए क्लियर कर दिया गया। 4 घंटे 26 मिनट देरी से गोरखपुर पहुंचा विमान लंबी जांच प्रक्रिया के कारण फ्लाइट अपने तय समय से करीब 4 घंटे 26 मिनट देरी से गोरखपुर पहुंची। देर रात जब विमान एयरपोर्ट पर उतरा, तब जाकर यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस देरी ने सभी को थका दिया। इस देरी का असर यात्रियों की आगे की योजनाओं पर भी पड़ा। कई लोगों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, तो कुछ यात्रियों के जरूरी काम भी प्रभावित हुए। एयरपोर्ट पर लंबे इंतजार के चलते लोगों को असुविधा और नाराजगी दोनों झेलनी पड़ी। आरोपी की तलाश में जुटीं एजेंसियां अब सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह चिट्ठी किसने लिखी और इसके पीछे क्या मंशा थी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि हवाई सुरक्षा में किसी भी तरह की सूचना को हल्के में नहीं लिया जाता। एक छोटी सी चिट्ठी ने न सिर्फ कोलकाता एयरपोर्ट पर हलचल मचाई, बल्कि गोरखपुर तक आने वाली पूरी फ्लाइट और यात्रियों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *