गोमती स्वच्छता अभियान 9वें वर्ष में, 424 रविवार पूरे:स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने 101 स्वयंसेवकों को किया सम्मानित


स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना द्वारा संचालित गोमती नदी स्वच्छता अभियान ने लगातार 424 रविवार पूरे करते हुए अपने 9वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर रविवार को हनुमान सेतु के निकट गोमती नदी तट स्थित झूलेलाल पार्क में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बोरा फाउंडेशन, लखनऊ की ओर से किया गया। समारोह में गोमती नदी की स्वच्छता के लिए लगातार योगदान देने वाले 101 स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा और विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद रेखा रोशनी ने प्रशस्ति पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर स्वयंसेवकों ने खुशी व्यक्त की और अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान मुख्यमंत्री के आह्वान पर हुई थी अपने संबोधन में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि गोमती नदी स्वच्छता अभियान की शुरुआत 24 जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर हुई थी। उस समय हजारों लोगों ने गोमती को स्वच्छ रखने की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि तब से लेकर आज तक यदि कोई संगठन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से हर रविवार गोमती नदी की सफाई में जुटा हुआ है, तो वह स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना है। उन्होंने अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाकर सम्मानित कराने का प्रयास किया जाएगा। ये लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक रणजीत सिंह, जोनल अधिकारी मनोज यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, मंडल अध्यक्ष रमन निगम और सतीश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रीति जैन, अर्चना सिंह, अनुप्रिया खरवार, रत्ना वर्मा, बबीता यादव, ज्योति चौधरी, विष्णु तिवारी, विवेक जोशी, कमलेश चौधरी, रिंकू सिंह, राकेश , संकल्प शर्मा और अन्य स्वयंसेवकों सहित कुल 101 लोगों को सम्मानित किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *