गोंडा में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार:एसपी ने 6 दिन पहले घोषित किया था इनाम, फोन बंद करके छिप रहा था


गोंडा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वाहन चोर मलखान सिंह उर्फ मोनू सिंह को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आनंद नगर पेरी के पास से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मलखान सिंह के खिलाफ वर्ष 2024 में नगर कोतवाली में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। वह तब से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी लगातार अपना मोबाइल फोन बंद कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भाग रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 11 मार्च 2024 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।मलखान सिंह की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस और गोंडा एसओजी टीम को लगाया गया था। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है। आरोपी मलखान सिंह द्वारा एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उसे घटना को अंजाम देने के बाद यह लगातार फरार चल रहा था कई बार पुलिस टीमों द्वारा कई अन्य जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन फिर भी पूरी टीम को सफलता हाथ नहीं लग रही थी। आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *