![]()
गोंडा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल रवि प्रकाश के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर महिला थाने में यौन शोषण, धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सिपाही समेत कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक तशरीफ अहमद को सौंपी गई है। सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी के मोहम्मदाबाद निवासी रवि प्रकाश से हुई थी। आरोप है कि रवि ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो कानूनी कार्रवाई के डर से दोनों ने 30 मई 2025 को लखीमपुर खीरी में कोर्ट मैरिज कर ली। 5 लाख और कार की मांग का आरोप पीड़िता का आरोप है कि कोर्ट मैरिज के बाद रवि प्रकाश की उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति हुई और उसकी तैनाती गोंडा के कर्नलगंज थाने में हो गई। इसके बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। महिला का कहना है कि 10 जून 2026 को ससुराल पहुंचने पर सास लीला देवी, पति रवि प्रकाश और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, रस्सी से बांधकर पीटा और पांच लाख रुपये नकद व एक कार की मांग की। जान बचाने के लिए उसे डायल-112 पर कॉल करनी पड़ी। ‘अब सरकारी नौकरी लग गई, तुम लायक नहीं’ पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अक्सर कहता है कि अब उसकी सरकारी नौकरी लग चुकी है और वह उसके लायक नहीं है। उसने दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को महिला थाना गोंडा में सुनवाई के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस अड्डे तक पीछा करने का भी आरोप महिला का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह कर्नलगंज थाने में अपने पति से मिलने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया। इसके बाद रात में बस अड्डे के पास एक अज्ञात व्यक्ति उसका पीछा करने लगा, जिससे बचने के लिए उसे एक अनजान मकान में शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने शुक्रवार रात दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वह पिछले तीन महीने से न्याय के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी कार्यालय तक गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। उसका कहना है कि लंबे प्रयास के बाद अब मुकदमा दर्ज हुआ है। उसने मांग की है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए या उसके पति को उसके साथ रहने के लिए बाध्य किया जाए। जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई महिला थाने की पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर रवि प्रकाश समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों व जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
गोंडा में सिपाही पति समेत 6 पर केस:पत्नी का आरोप- शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, नौकरी लगते ही मांगे 5 लाख और कार