गोंडा में मूसलाधार बारिश:बिजली गिरने की चेतावनी, अगले तीन दिन भी बरसेंगे बादल


गोंडा में आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से काले घने बादलों के साथ हल्की हवाओं के बीच बारिश हुई। करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में लगातार हो रही इस बारिश से गन्ना किसानों को फायदा हो रहा है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश बीते 24 घंटे के दौरान गोंडा जिले में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होने का अनुमान जताया है और लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। गोंडा जिले में 1 जून से अब तक सामान्य तौर पर 374.8 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन अभी तक 10 प्रतिशत कम यानी 338.4 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष जुलाई की तुलना में इस वर्ष जुलाई माह में 1 तारीख से ही मानसून सक्रिय है और अधिक बारिश हो रही है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन दिनों तक गोंडा में हल्की हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 10 प्रतिशत कम बारिश होने का कारण कुछ दिनों के लिए मानसून का पूर्वांचल से गायब हो जाना था, लेकिन अब मानसून पूरी तरह से पूर्वांचल में सक्रिय हो चुका है। जुलाई माह में अच्छी बारिश की उम्मीद है। गोंडा कलेक्ट्रेट में आपदा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *