गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश


संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर विधानसभा के भाजपा नगर मंडल की ओर से समरसता कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बुढ़ाना गेट स्थित धर्मेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। यह बुढ़ाना गेट, पूर्वा ईरान, शाफिर गेट समेत विभिन्न मार्गों से होकर दोबारा धर्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा शामिल हुए। उन्होंने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया और संत रविदास जी के जीवन, समानता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। कलश यात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के जयघोष के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, पार्षद कुलदीप बाल्मीकि, निर्मला लोधी, संदीप रेवड़ी, किशन गोपाल, आशा सिंह, मंजू चौधरी, उर्मिला गुप्ता, पुनीत शर्मा, शिवम शर्मा और धर्मेंद्र रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *