गीता वाटिका में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव:भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जय श्रीराम की उद्घोष से गूंजा परिसर


गोरखपुर के गीता वाटिका में भगवान राम जन्मोत्सव का आयोजन बहुत ही भव्य और दिव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। शहनाई वादन से शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत शहनाई वादन से हुआ, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से मंदिर पहुंच कर राम नाम का संकीर्तन किया और जन्मोत्सव की इंतजार में भक्तिरस में सराबोर नजर आएं। विशेष आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दोपहर 12:03 बजे भगवान राम के प्राकट्य के पावन समय पर विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर आरती में हिस्सा लिया और भगवान राम के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मधुर भजनों से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धाल
आरती के बाद षोडशोपचार पूजन विधि-विधानपूर्वक संपन्न किया गया। इसके साथ ही बधाई पद और कीर्तन-भजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भजन मंडलियों ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे उत्सव की गरिमा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *