गाजीपुर में 105 खिलाड़ियों की दौड़ में सुरक्षा में चूक:40 मिनट देरी से पहुंची एंबुलेंस, रूट पर वाहनों की कतार भी दिखी


गाजीपुर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह 6 बजे गोरा बाजार स्थित नेहरू स्टेडियम से 5 किलोमीटर बालक-बालिकाओं की क्रॉस कंट्री रेस शुरू हुई। साइकिल से नेहरू स्टेडियम पहुंचे सदर एसडीएम विनोद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। रेस पीजी कॉलेज चौराहा होते हुए चमड़ा गोदाम तक गई और फिर खिलाड़ी वापस लौटे। रेस शुरू होने के 40 मिनट बाद सुबह 6:40 बजे एंबुलेंस नेहरू स्टेडियम पहुंची। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने इस देरी पर नाराजगी जताई। एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए सीएमओ को एक दिन पहले ही सूचना दी गई थी। सवाल यह है कि पांच किलोमीटर की दौड़ में यदि किसी खिलाड़ी को अचानक चोट लग जाती या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो जाती तो उसे तत्काल चिकित्सा सहायता कैसे मिलती? रेस के दौरान एंबुलेंस की मौजूदगी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा थी, लेकिन उसके देर से पहुंचने से आयोजन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए। पूरी तरह यातायात नियंत्रण खासकर तब, जब रेस में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं शामिल थीं। इधर, रेस के रूट पर भी पूरी तरह यातायात नियंत्रण नहीं दिखा। नेहरू स्टेडियम और विकास भवन चौराहे की तरफ से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया, लेकिन पीजी कॉलेज चौराहा और छावनी लाइन की ओर से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया। वापसी के दौरान धावकों के साथ वाहनों की कतार भी चलती रही। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों पर सवाल उठना लाजिमी है। इस प्रतियोगिता में 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में प्रदुमन यादव, अन्ना यादव और मोनू यादव ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। खेल कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद बालिका वर्ग में अंकिता विश्वकर्मा, अनन्या सिंह और निक्की विजेता रहीं। आयोजन में जुगनू, फुटबॉल कोच संगीता यादव, रेसलिंग कोच प्रेमचंद, बैडमिंटन कोच चंदन यादव समेत जिला खेल कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन में जुगनू, फुटबॉल कोच संगीता यादव, रेसलिंग कोच प्रेमचंद, बैडमिंटन कोच चंदन यादव समेत जिला खेल कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *