गाजीपुर पीजी कॉलेज में नई नियुक्ति:सुजीत कुमार सिंह बने मुख्य कुलानुशासक और मुख्य नियंता


गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीपीएड विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य कुलानुशासक और मुख्य नियंता का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने उन्हें पदभार सौंपा। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने बताया कि इससे पहले अध्यापक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.डी. सिंह परिहार इन पदों पर कार्यरत थे। महाविद्यालय की प्रबंध समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रो. (डॉ.) सुजीत कुमार सिंह के नाम पर सहमति दी थी। इस संबंध में प्राचार्य कार्यालय से 1 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया था। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि प्रो. सुजीत कुमार सिंह लंबे समय से प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय की अनुशासन समिति और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। प्राचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से महाविद्यालय को लाभ मिलेगा। उन्होंने सुजीत कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *